कौन हैं वो पांच महिलाएं जिनकी याचिका पर आज Varanasi ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का Survey होगा
ABP News Bureau | 06 May 2022 10:30 AM (IST)

Varanasi ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के अंदर स्थित श्रृंगार गौरी मंदिर, जो मस्जिद के दीवार से सटा है और वहां पूजा अर्चना करने में होने वाली कठिनाई के वजह से वाराणसी के पांच महिलाओं ने वाराणसी सिविल कोर्ट में याचिका दर्ज करवाई। इसके बाद कोर्ट द्वारा ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के अंदर Survey Videography करने का आदेश जारी किया। मुस्लिम पक्षकार इस वीडियोग्राफी होने के विरोध में हैं और मस्जिद परिसर में सिर्फ मुस्लिम और सुरक्षाकर्मी के जाने की बात कर रहे हैं वहीं दूसरे ओर संत समिति के लोग वीडियोग्राफी होने के पक्ष में हैं। वीडियोग्राफी के आदेश के बाद याचिकाकर्ता महिलाओं ने अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है। याचिकाकर्ता महिलाओं में रेखा पाठक, सीता साहू, लक्ष्मी देवी, मंजू व्यास और राखी सिंह शामिल है।