कब रुकेगी हर्ष फायरिंग ?
ABP News Bureau | 04 Feb 2020 03:39 PM (IST)

खबर औरैया से यहां शहर कोतवाली क्षेत्र के जालौन रोड पर हुए तिलक समारोह हुई दौरान हर्ष फायरिंग में दो लोग घायल हो गए....दरअसल प्रदीप नाम के युवक का तिलक समारोह था। और पास में ही लड़की पक्ष के लोग तिलक चढ़ाने आए हुए थे।इसी दौरान हर्ष फायरिंग होने से टेंट हाउस में लगे पाइप में गोली टकराकर प्रदीप के बहनोई के हाथ में लग गई। और ठीक बगल में खड़े लड़की पक्ष के एक अन्य व्यक्ति के गोली पेट में जा लगी ।जिसके बाद आनन-फानन में सीधे घायल युवक को कानपुर ले जाया गया जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।