कोरोना कब होगा काबू ,एक दिन में 5124 केस, 73 मौत
ABP Ganga | 26 Aug 2020 11:39 AM (IST)

यूपी में कोरोना लगातार कहर बरपा रहा है... नतीजा ये है कि प्रदेश में 5124 मामले नए सामने आए हैं.. जबकि अबतक कुल 1 लाख 97 हजार 388 का आंकड़ा यूपी में क्रॉस कर चुका है.. हालांकि करीब 50 हजार लोग ही फिलहाल कोरोना संक्रमित हैं.. बाकी 1 लाख 44 हजार से ज्यादा लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं.. इसके अलावा प्रदेश में अबतक 3 हजार 59 मरीजों की संक्रमण से मौत भी हुई है.. कोरोना का सबसे ज्यादा असर राजधानी लखनऊ में देखने को मिल रहा है.. यहां पिछले 24 घंटे में 500 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं..