उम्मीदवारों की जीत से ज्यादा चर्चा बनी दिग्गजों की हार
manishn | 12 May 2019 12:10 PM (IST)
उत्तर प्रदेश के लोकसभा चुनावों में ऐसा कई बार हुआ है जब किसी उम्मीदवार की जीत की चर्चाओं से ज्यादा नेता की हार ने लोगों को चौंकाया है। प्रदेश की सियासत के ये वो पल रहे जब नेताओं की हार सुर्खियां बनीं। सियासी दिग्गजों की ये हार इतिहास के पन्नों में दर्ज है।