जब कांग्रेस को सत्ता से बेदखल करने के लिए अभिनेताओं ने बनाई पार्टी
manishn | 03 May 2019 03:24 PM (IST)

चकाचौंध से दूर राजनीति में भी ग्लैमर का तड़का लगता रहा है। ये कोई नई बात नहीं है, जब कोई अभिनेता नेता बनने की राह पर चला हो। भारत की राजनीति में एक ऐसा भी अवसर देखने को मिला था, जब फिल्मी सितारों ने खुद एक राजनीतिक पार्टी बनाई थी और उसके अध्यक्ष कोई और नहीं बल्कि सदाबहार अभिनेता देवानंद थे।