मोहरों को सस्पेंड करने से क्या होगा- प्रियंका
ABP Ganga | 03 Oct 2020 08:12 AM (IST)

हाथरस कांड पर यूपी सरकार के एक्शन के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने निशाना साधा है... प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए इस कार्रवाई पर अपनी प्रतिक्रिया दी जिसमें उन्होने लिखा है... कि योगी आदित्यनाथ जी, कुछ मोहरों को सस्पेंड करने से क्या होगा? हाथरस की पीड़िता उसके परिवार को भीषण कष्ट किसके ऑर्डर पर दिया गया? हाथरस के डीएम एसपी के फोन रिकॉर्ड्स पब्लिक किये जाएं... मुख्यमंत्री जी अपनी जिम्मेदारी से हटने की कोशिश ना करें देश देख रहा है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस्तीफा दो