धनतेरस पर नई चीजें खरीदने की क्या है मान्यता
nancyb | 25 Oct 2019 10:45 PM (IST)

आज धनतेरस है. हिन्दू पंचांग के अनुसार कार्तिक मास की तेरस यानी कि 13वें दिन धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है. धनतेरस से ही दीवाली पर्व की शुरुआत होती है. आज के दिन यानी धनतेरस को भगवान धन्वंतरी के साथ ही धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा का भी विधान है. मान्यता है कि धनतेरस के दिन लक्ष्मी पूजन से दरिद्रता दूर होती है और घर धन-धान्य से परिपूर्ण हो जाता है. ऐसे में आज के दिन बाजारों में भी खासी रौनक देखने को मिल रही है।