IIT कानपुर में कैसा विरोध?
ABP News Bureau | 03 Jan 2020 05:08 PM (IST)

देश का सबसे टॉप और मशहूर शैक्षणिक संस्थान आईआईटी कानपुर एक बार फिर से सुर्खियों में है.. इसबार ये विरोध सीएए को लेकर है.. यहां बीते 17 दिसंबर को हुए प्रोटेस्ट और फैज अहमद फैज की कविता पढ़े जाने को लेकर घमासान मचा हुआ है.. पूरे मामले पर आईआईटी के डिप्टी डारेक्टर मणीन्द्र अग्रवाल ने एबीपी गंगा से खास बातचीत की और पूरे मामले पर एक एक बात साफ की.. उन्होंने कहा कि फैज अहमद फैज की कविता देश विरोधी है या नहीं.. इसकी कोई जांच नहीं कर रहा है.. बल्कि वो 17 तारीख को हुए प्रोटेस्ट को लेकर छात्रों के दो गुटों ने जो कंप्लेन की है.. उसकी जांच की जा रही है.. डिप्टी डायरेक्टर को कंप्लेन मिली थी प्रदर्शन के दौरान आपत्तिजनक बातें कही गईं.. और कुछ लोगों को फैज अहमद फैज की कविता से दिक्कत हुई.. उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी..