UP MLC Chunav को लेकर क्या है BJP की रणनीति ? | ABP Ganga
ABP Ganga | 14 Jan 2021 10:42 PM (IST)

यूपी विधान परिषद चुनाव को लेकर एबीपी गंगा के पास सूत्रों के हवाले से पुख्ता खबर मिल रही है कि बीजेपी किन 5 उम्मीदवारों को विधान परिषद भेजने जा रही है. हमारी जानकारी के मुताबिक, डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, लक्ष्मण आचार्य और वीरेंद्र सिंह को बीजेपी फिर से एमएलसी बनाने जा रही है. साथ ही साथ, बीजेपी में शाामिल होने वाले अरविंद कुमार शर्मा को भी पार्टी अपना एमएलसी उम्मीदवार बनाने जा रही है. यानि ये जो पांच नाम हम आपको दिखा रहे हैं उनके बारे में आप तय मान लीजिए कि ये सारे के सारे उम्मीदवार अब बीजेपी की ओर से विधान परिषद में जाने वाले हैं.