हैदराबाद एनकाउंटर पर क्या है महिलाओं की राय?
manishn | 06 Dec 2019 06:11 PM (IST)

हैदराबाद में पशु चिकित्सक की रेप के बाद हत्या करने वाले आरोपियों का आज एनकाउंटर कर दिया गया। इसी घटना से जुड़े तमाम सवालों को लेकर प्रयागराज की महिलाओं के साथ चौपाल लगाई गई है। इसमें महिलाओं की सुरक्षा, इंसाफ के तरीके, समाज की सोच, न्यायिक व्यवस्था और एनकाउंटर के बाद आए आत्मविश्वास जैसे सवालों को लेकर बातचीत की गई है। ज्यादातर महिलाओं को इंसाफ का यह तरीका पसंद आया है और उन्होंने पुलिस को बधाई दी है।