नगरपालिका कर्मचारियों का फूलों से स्वागत
nancyb | 07 Apr 2020 08:54 AM (IST)

ग्रेटर नोएडा में कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ रहे कर्मचारियों का...नोएडा में लोगों ने फूलों की बारिश कर स्वागत किया है...दरअसल दादरी नगर पालिका के कर्मचारी...वार्ड नंबर 5 में करोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए सेनिटाइजर करने गए थे.. तो मौजूद वार्ड वासियों ने सेनिटाइजर करने वाली टीम का फूलों से स्वागत किया...लोगों का कहना था कि ये कर्मचारी लगातार अपनी जान हथेली पर रखकर काम कर रहे हैं...ताकि लोगों का कोरोना वायरस से बचाव हो सके....इसिलिए उनका मनोबल बढ़ाने के लिए उनका फूलों से स्वागत किया गया है