Weather Update: अभी और सताएगी सर्दी!...UP के कई शहरों में Manali से भी ज्यादा ठंड| ABPGanga
ABP Ganga | 20 Dec 2020 08:33 AM (IST)

देश की राजधानी दिल्ली समेत NCR और पूरे यूपी में शीतलहर का प्रकोप जारी है. कई इलाकों में तापमान 8 डिग्री के नीचे हो गया है. लोग सड़कों पर सुबह और रात के वक्त कम ही दिखाई दे रहे हैं. कई इलाकों में सुबह-सुबह घना कोहरा देखने को मिल रहा है. यूपी के कई शहरों में तो मनाली से भी ज्यादा ठंड पड़ रही है. मौसम विभाग की मानें तो आगे आने वाले दिनों मे ये ठंड कम नहीं बल्कि और बढ़ेगी. ठंड में लगातार इजाफा होने वाला है.