Weather Report: शीतलहर से कांप रहा उत्तर प्रदेश !
ABP Ganga | 19 Dec 2020 07:55 AM (IST)

यूपी में सर्दी अपने शबाब पर है...ठंडी हवाएं लगातार चल रही है...लोग सर्दी के सितम से बेहाल हो चुके हैं...हालत ये है कि लोग घरों से नहीं निकल रहे...ठंड के साथ-साथ यूपी में कोहरा भी अपना कोहराम मचा रहा है...यूपी के कई शहर घने कोहरे की चपेट में है...अगर आज की बात की जाए तो एनसीआर में तापमान 10 डिग्री से नीचे हैं...अब आप ही अंदाजा लगाइए कि लोगों को कितनी परेशानी हो रही होगी...जो लोग खुले आसमान के नीचे सोने को मजबूर हैं उन पर सर्दी कहर बनकर टूट रही है...जिस हिसाब से अभी ठंड है..ऐसा लगता है कि आगे आने वाले दिनों में ठंड एक नया रिकॉर्ड कायम करेगी...