पूरे उत्तर भारत में बदला मौसम, 4 दिन की गर्माहट के बाद फिर ठंड की 'आहट' ! ABP Ganga
ABP News Bureau | 22 Jan 2020 03:12 PM (IST)

मौसम का मिजाज बदल गया है, कल तक मौसम में जो गर्माहट थी, वो अब ठिठुरन में बदल गई है। दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत यानि उत्तर प्रदेश में भी तापमान नीचे जा चुका है। जगह-जगह घना कोहरा हो चुका है, जिसकी वजह से सड़कों पर दूर का दिख पाना भी मुश्किल सा लगने लगा। कई जगहों पर विजिबिलिटी करीब 100 से भी कम है तो वहीं हवा भी बर्फीली हो चली है।