✕
  • होम
  • लखनऊ
  • अयोध्या
  • देहरादून
  • वाराणसी
  • कानपुर
  • आगरा
  • मेरठ
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • गाजियाबाद
  • संपर्क करें

PM मोदी की हरियाणा में चुनावी सभा समेत पढ़ें 14 अक्टूबर की टॉप न्यूज

nancyb  |  14 Oct 2019 08:07 AM (IST)
ABP News

1- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हरियाणा में करेंगे चुनावी जनसभा.. दोपहर दो बजे फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में होगी रैली..

2- गृहमंत्री अमित शाह की भी आज हरियाणा में 3 रैलियां.. टोहाना, ऐलनाबाद और नारनौंद में करेंगे चुनावी जनसभा को संबोधित..

3- कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी हरियाणा में ही लगाएंगे दम.. नूंह में जनसभा कर कांग्रेस प्रत्याशी के लिए मांगेंगे वोट..

4- महाराष्ट्र में आज एक बार फिर से गरजेंगे स्टार प्रचारक यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ.. सोलापुर, सांगली, बीड और औरंगाबाद में होगी रैली..

5- महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में आज से बसपा सुप्रीमो मायावती भी करेंगी प्रचार.. बसपा उम्मीदवारों के लिए मांगेंगी वोट.. नागपुर के इन्दौरा मैदान में रैली आयोजित..

6- राममंदिर पर सुनवाई पूरी होने से पहले अयोध्या में लगाई गई धारा 144..सरयू में नाव चलाने और ड्रोन पर भी पाबंदी..किसी तरह के आयोजन की भी नहीं है इजाजत..10 दिसंबर तक रहेगी रोक..

7- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू आज जाएंगे आगरा.. जेल में बंद NSUI पदाधिकारी गौरव शर्मा से करेंगे मुलाकात.. गौरव शर्मा ने उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य को दिखाया था काला झंडा..

8- कन्नौज में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका.. ब्लास्ट में एक की मौत, तीन लोग हुए घायल.. घर में चलाई जा रही थी पटाखा फैक्ट्री..पटाखा बनाते वक्त हुआ हादसा..

9- चमोली में भीषण सड़क हादसे में गई 8 लोगों की जान..देवाल में नदी में गिरी गाड़ी..5 लोग घायल..एक शख्स अभी भी लापता..

10- कश्मीर घाटी में आज से शुरू हो जाएगी पोस्टपेड मोबाइल की सेवा.. करीब 40 लाख पोस्टपेड मोबाइल यूजर्स कर सकेंगे सेवा का इस्तेमाल.. अनुच्छेद 370 लगने के बाद से घाटी में बंद थी सेवा..
  • हिंदी न्यूज़
  • वीडियो
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • PM मोदी की हरियाणा में चुनावी सभा समेत पढ़ें 14 अक्टूबर की टॉप न्यूज

TRENDING VIDEOS

Breaking News : Lucknow में अरशद नाम के युवक ने अपनी मां समेत 4 बहनों की हत्या की1 Year ago

Sambhal News : जुमे की नमाज से पहले छावनी बना संभल...चप्पे-चप्पे पर नजर | Breaking News1 Year ago

Badrinath Dham Kapaat: आज से खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु | Uttarakhand1 Year ago

UP Politics: लोकसभा चुनाव में सपा-कांग्रेस का यूपी में क्या होगा, मंत्री Narendra Kashyap ने बताया2 Year ago

About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.