ऑपरेशन हाथरस पर देखें सबसे बड़ा स्टिंग ऑपरेशन। Hathras Case
ABP Ganga | 09 Oct 2020 01:13 PM (IST)

एबीपी गंगा लगातार हाथरस में हुए घिनौने कांड का सच आपके सामने रख रहा है.. इसलिए जान जोखिम में डालकर भी हमारे संवाददाताओं ने ग्राउंड जीरो से वो सच कैमरे में कैद किया.. जो वाकई आपको हिलाकर रख देगा.. कहा जा रहा है कि पीड़िता के साथ दुष्कर्म की वारदात नहीं हुई.. पुलिस ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ये बातें कहीं.. लेकिन अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज की महिला डॉक्टर ने जो कहा.. वो इस रिपोर्ट पर सवाल उठाने के लिए काफी हैं.. हमारे अंडर कवर रिपोर्टर जब अलीगढ़ के उसी असपताल पहुंचे.. जहां पीड़िता का इलाज चल रहा था.. तो वहां खुफिया कैमरे में क्या कुछ कैद हुआ.. आपको दिखाते हैं.