बाप्पा की विदाई: 10 दिन पधारने के बाद विघ्नहर्ता की ऐसी हुई विदाई
nancyb | 13 Sep 2019 01:54 PM (IST)

विघ्नहर्ता अब अपने गांव के लिए चल पड़े हैं. दस दिन पधारने के बाद विघ्नहर्ता अब विदा हो चुके हैं. देश के कोने-कोने में गणेश विसर्जन के भव्य नजारे देखने को मिले. पूरे जश्न के साथ भक्तों ने अपने बाप्पा को विदाई दी और सबकी जुबान पर बस यही था कि गणपति बाप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आना...।