ढोल-नगाड़े लेकर गैंगस्टर की जमीन कुर्क करने पहुंची पुलिस। High Alert
ABP Ganga | 27 Sep 2020 06:36 PM (IST)

गोरखपुर के तिवारीपुर इलाके के माधोपुर में गैंगस्टर गणेश गौड़ का आलीशान और नवनिर्मित मकान है. गणेश के ऊपर लूट और हत्या जैसे तमाम संगीन मामले दर्ज हैं. गणेश गौड़ ने अवैध कार्यों द्वारा अर्जित धन से मकान बनवाया है. एसएसपी के पत्रक पर संज्ञान लेते हुए गोरखपुर के जिलाधिकारी के. विजयेन्द्र पांडियन ने गणेश गौड़ के मकान की कुर्की का आदेश दिया.