Breaking News: उन्नाव में भी भारी बारिश से गिरी दीवार, तीन बच्चों की मौत
ABP News Bureau | 16 Sep 2022 11:00 AM (IST)

उन्नाव में भी बारिश से बड़ा हादसा हुआ है जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि भारी बारिश से मिट्टी का एक कमरा ढह गया...कमरे के अंदर एक महिला अपने तीन बच्चों के साथ सो रही थी. हादसे में तीनों बच्चों की मौत हो गई है जबकि मां घायल है... हादसे के बाद सीएम योगी ने सभी मृतकों को 4-4 लाख रुपए का मुआवजा देने का निर्देश दिया है.