1 अक्टूबर से मतदाता सूची का पुनरीक्षण शुरू
ABP Ganga | 01 Oct 2020 11:24 AM (IST)

उत्तर प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने अहम निर्देश जारी किया है। निर्वाचन आयोग के अनुसार एक अक्टूबर से यूपी में मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य शुरू हो जाएगा। एक अक्टूबर से 12 नवंबर तक बीएलओ घर-घर जाकर दरवाजा खटखटाएंगे और गणना करेंगे। इसके अतिरिक्त मतदाता 1 अक्टूबर से 5 नवंबर तक ऑनलाइन भी अपना आवेदन कर सकेंगे। इन सभी कार्यों के सफलता पूर्वक होने के बाद 29 दिसम्बर 2020 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा।