बाबा विश्वनाथ मंदिर में आसान हुए दर्शन, जानिए नई सुविधा के बारे में। Varanasi
ABP Ganga | 22 Oct 2020 12:12 PM (IST)

वाराणसी में आज से बाबा विश्वनाथ के मंदिर में नई व्यवस्था शुरू हो गई है... श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में अब श्रद्धालुओं को आरती का टिकट लेने और दान करने के लिए काउंटर पर नहीं जाना पड़ेगा अब वो मंदिर में एमपॉश मशीन से भी टिकट कटा सकेंगे और दान करके टिकट ले सकेंगे। इस सेवा का शुभारंभ हो चुका है।