दो परिवारों के बीच हिंसक झड़प
ABP News Bureau | 03 Jan 2020 04:01 PM (IST)

कन्नौज जिले में पुलिस की घोर लापरवाही के चलते दो परिवारों के बीच जमकर लात घूंसे चले और पथराव हुआ.. पथराव में एक वृद्ध का सिर फट गया.. खून से लथपथ वृद्ध को पुलिस कर्मियों ने अस्पताल पहुंचाया.. जहाँ उसकी हालत गम्भीर बनी हुयी है.. बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों के बीच कल भी विवाद हुआ था.. विवाद के दौरान पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की.. जिसके चलते ये खूनी संघर्ष हो गया..