नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ बवाल जारी। ABP Ganga
manishn | 22 Dec 2019 12:25 PM (IST)

नागरिकता कानून को लेकर सड़कों पर संग्राम छिड़ा हुआ है...उत्तर प्रदेश, दिल्ली समेत कई राज्यों में कानून के खिलाफ प्रदर्शन हिंसक हो चुके हैं...इन हिंसक प्रदर्शनों में सरकारी और लोगों की संपत्तियां जलाई जा रही हैं...पुलिस भी लोगों पर काबू पाने के लिए लाठियां भांज रही हैं...आंसू गैस के गोले छोड़ रही है...फायरिंग कर रही है...जिसमें लोग जख्मी हो रहे हैं...हैरानी की बात है कि पुलिस-प्रशासन लोगों के इस गुस्से को पहले से समझ नहीं सका..सरकार भी कानून को लेकर जनता के मन की बात भांप नहीं सकी...और उससे भी बड़ी हैरानी की बात ये है कि उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में आग लगाने वाले भी इस कानून की बारीकियों को नहीं समझते..वो तो सिर्फ एक उन्मादी भीड़ बनकर अमन-चैन के दुश्मन बने हुए हैं.. कुछ उसी तरह कि कौआ कान ले गया...पुलिस--पब्लिक और सरकार सब आखिर धोखे में कैसे रह गए..आज यही समझने की कोशिश करते हैं...