पलायन को मजबूर हुए ग्रामीण
ABP News Bureau | 03 Feb 2020 05:01 PM (IST)

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के एक गांव के लोग पलायन को मजबूर हो गए हैं। गांव के लोगों के मुताबिक, एससी-एसटी ऐक्ट के फर्जी मुकदमों से तंग आकर अन्य जातियों के लोग गांव छोड़कर जा रहे हैं.. ग्रामीणों ने अपने मकानों की बिक्री के लिए बोर्ड लगा दिए है... लोगों ने जिला प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।आपको बता दें जिले के थाना नारखी के गांव गोथुआ में 27 जनवरी को बच्चों के बीच हुए झगड़े ने तूल पकड़ लिया था और दो पक्षों में मारपीट हुई थी.. जिसके बाद अनुसूचित जाति के एक पक्ष ने गांव के ही कई लोगों पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने और अन्य आरोप लगाकर उनके खिलाफ थाने में तहरीर दे दी है.. जिससे ग्रामीण परेशान हैं और मामला इतना बढ़ गया..