पिथौरागढ़ में लोगों ने खोला लोक निर्माण विभाग के खिलाफ मोर्चा। Pithoragarh
ABP Ganga | 07 Sep 2020 12:30 PM (IST)

पिथौराग़ढ़ के सौन पट्टी क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के साथ ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। लोक निर्माण विभाग के खिलाफ आरोप है कि क्वीतड़ हल्दू मोटरमार्ग मे विगत 11 वर्षो से सोयलिंग, कटिंग, डामरीकरण न होने के साथ ही सौन पट्टी क्षेत्र की सड़कों के हाल बदहाल है। सौन पट्टी क्षेत्र की सड़कों की बदहाली को लेकर क्षेत्र के लोगों ने विभाग के कार्यालय मे आंदोलन शुरू कर दिया है।