Vikas Dubey Encounter: विकास दुबे को लगी 3-4 गोलियां, कानपुर के हैलेट अस्पताल से देखें LIVE
ABP Ganga | 10 Jul 2020 09:15 AM (IST)

कानपुर के हैलेट अस्पताल ने विकास दुबे की मौत की पुष्टि की है. मुठभेड़ में यूपी एसटीएफ ने विकास दुबे को मार गिराया. इस मुठभेड़ में चार पुलिसकर्मी घायल हुए है. गाड़ी पलटने के बाद ये मुठभेड़ शुरू हुई. विकास दुबे ने गाड़ी पलटने का फायदा उठाकर भागने की कोशिश की थी. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक- विकास दुबे को 3-4 गोली लगी थी.