वाराणसी : चीन से लौटने वालों के सैंपल लिए गए
ABP News Bureau | 05 Mar 2020 05:45 PM (IST)

वाराणसी में कोरोना को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है... कोरोना वायरस के लिए बनाए गए आइसोलेशन वार्ड की निगरानी प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक कर रहे हैं... एयरपोर्ट पर विशेष जांच करके ही लोगों को आने जाने दिया जा रहा है। जिला और मंडलीय चिकित्सालय में कोरोना वायरस को लेकर अलग वार्ड बना कर विशेष व्यवस्था की गई है...वाराणसी में पिछले दिनों चीन से लौटे लोग खुद से अस्पताल आए थे जिनके ब्लड सैंपल डॉक्टरों की टीम द्वारा लिया गया था ,ब्लड सैंपल जांच के बाद जांच में कोई वायरस नहीं पाया गया सभी लोग सुरक्षित हैं। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लोगों को जागरूक करते हुए लगातार सबसे अपील की जा रही है कि किसी को डरने की जरूरत नहीं है डॉक्टरों की टीम पूरी तरह तैयार है...।