वाराणसी में पीएम मोदी का मेगा रोड शो आज, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
nancyb | 25 Apr 2019 11:27 AM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने नामांकन से एक दिन पहले आज वाराणसी में भव्य रोड शो करेंगे। ये रोड शो करीब सात किलोमीटर लंबा होगा। रोड शो के दौरान पीएम मोदी बीएचयू से लेकर दशाश्वमेघ घाट तक लोगों से मिलेंगे। रोड शो के बाद शाम में वे गंगा आरती करेंगे। पीएम मोदी के रोड शो को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।