' वाराणसी में बाहरी बनाम स्थानीय की जंग, 100 % जीत का भरोसा'
nancyb | 19 May 2019 10:13 AM (IST)

लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में यूपी की हाई प्रोफाइल सीट वाराणसी में भी मतदान हो रहा है। इस दौरान वाराणसी से कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय ने एबीपी गंगा से खास बातचीत के दौरान पीएम मोदी पर निशाना साधा। अजय राय ने पीएम के केदारनाथ दौरे और गुफा में ध्यान लगाने का घेराव किया। साथ ही उन्होंने कहा कि 100 फीसदी हमारी जीत तय है।