श्रद्धालुओं के लिए ये बड़ा कदम उठाने जा रही है सरकार
ABP News Bureau | 23 Aug 2019 07:15 PM (IST)

उत्तराखण्ड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि प्रदेश में जल्द ही श्राइन बोर्ड का गठन होगा। इससे चारधाम यात्रियों को सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि दूसरे राज्यों से आने वाले श्रद्धालु को कोई दिक्कत न हो इसके लिए सरकार इस पर फोकस कर रही है। इसके लिए हर स्तर पर सुझाव लिया जा रहा है। चारधाम के साथ ही और मठ और मन्दिरों को इससे जोड़ा जाएगा।