Uttrakhand Prime: इस्तेमाल हुई पीपीई किट मिलने से हड़कंप | ABP Ganga
ABP News Bureau | 23 Jun 2020 03:30 PM (IST)

नैनीताल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब क्वारंटीन केयर सेंटर के सामने एक पुरानी इस्तेमाल की हुई पीपीई किट पड़ी मिली। आनन फानन में इसकी सूचना अस्पताल प्रशासन को दी गई। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को सेनिटाइज कराया। साथ ही पीपीई किट को पैक कर जांच के लिए ले गए।