उत्तराखंड में पंचायत चुनाव की मतगणना जारी, शाम तक रिजल्ट की उम्मीद
ABP News Bureau | 22 Oct 2019 12:56 PM (IST)

उत्तराखंड में पंचायत चुनाव की मतगणना आज भी जारी रहेगी। राज्य निर्वाचन आयोग सोमवार देर रात तक ग्राम प्रधान पदों पर 85 प्रतिशत परिणाम घोषित कर चुका है। जिला पंचायत सदस्यों के 356 पदों में से 109 के परिणाम ही घोषित हो पाए हैं। वहीं, क्षेत्र पंचायत के 2984 सदस्यों में से 1941 पदों पर और ग्राम पंचायत के 5846 पदों में से 3747 पदों पर परिणाम जारी किए जा चुके हैं। इनमें से ज्यादातर जिलों में भाजपा को झटका लगा है... भाजपा और कांग्रेस, दोनों ने ही अपनी-अपनी जीत का दावा किया था।