उत्तराखंड में अपराधियों के हौसले बुलंद, सीसीटीवी में तो कैद लेकिन सलाखों से बाहर | ABP Ganga
ABP News Bureau | 06 Nov 2019 11:05 PM (IST)

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में अपराधियों के हौसले बुलंद है। इसका अंदाजा आप शहर में बढ़ रही वारदातों से लगा सकते हैं। हर दिन बेखौफ अपराधी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। अपराधी खाकी को खुली चुनौती दे रहे हैं। इस बार खाकी को चुनौती दी गई है देहरादून के प्रेमनगर में जहां हत्यारा सीसीटीवी में तो कैद है लेकिन सलाखों के बाहर।