उत्तराखंड भाजपा के अध्यक्ष का खुलासा, अभी पार्टी से नहीं निकाले गए हैं चैंपियन
ABP News Bureau | 12 Jul 2019 10:36 PM (IST)

उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट का कहना है कि 'तमंचे पे डिस्को' करने वाले भाजपा विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन पर पार्टी ने अभी कोई कार्रवाई नहीं की है, वे पार्टी में बने हुए हैं, उन्हें अभी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है, अगर संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है तो विधायक पर कार्रवाई के बारे में निर्णय लिया जाएगा।