Traffic Rules का पाठ पढ़ेंगे छात्र, 10वीं के Syllabus में मिल सकती है जगह | ABP Ganga
ABP Ganga | 18 Jan 2021 03:15 PM (IST)

उत्तराखंड के छात्रों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया जा सकता है. इसके लिए पुलिस मुख्यालय शिक्षा विभाग से जल्द गुजारिश करेगा. जिसके बाद माना जा रहा है कि 10वीं तक के पाठ्यक्रम में यातायात नियमों के बारे में अलग से अध्याय शामिल किया जा सकता है. जिसके तहत छात्रों को यातायात नियमों की जानकारी दी जाएगी.