उत्तराखंड: शिक्षक के जाने पर रोया पूरा गांव
ABP News Bureau | 27 Aug 2019 10:43 AM (IST)

उत्तरकाशी के आशीष डंगवाल के ट्रांसफर से लोगों की आंखों से आसूं छलकने लगे। जब वो जा रहा था तो हर कोई मायूस था। उसके बिछड़ने के गम में हर आंखें नम थीं। लोग उसे इतना चाहते थे की इसके जाने का गम लोगों से बर्दाश्त नहीं हो रहा था। लोग उसे भगवान का दर्जा देने लगे थे। उत्तरकाशी में तैनात रहे आशीष डंगवाल का ट्रांसफर क्या हुआ मानो लोगों को लगा की कोई अपना उनसे बिछड़ गया हो। बच्चों को आखिरी दफा पढ़ाने के बाद जब वो विदाई लेने लगे तो वहां मौजूद हर कोई भावुक हो गया। देखिए खास रिपोर्ट...