Uttarakhand : IAS वी. षणमुगम को जांच में मिली क्लीन चिट
ABP Ganga | 06 Nov 2020 12:21 PM (IST)

महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग में मानव संसाधन की आपूर्ति के लिए आउट सोर्सिंग एजेंसी के चयन को लेकर विभागीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रेखा आर्य और निदेशक वी षणमुगम के मध्य हुए विवाद प्रकरण की जांच रिपोर्ट का सरकार परीक्षण करा रही है। हाल में ही यह रिपोर्ट मुख्य सचिव को सौंपी गई थी।