9 नवंबर को उत्तराखंड का स्थापना दिवस, सीएम आवास से शुरू होगी साइकिल रैली
ABP Ganga | 07 Nov 2020 08:34 PM (IST)

9 नवंबर को उत्तराखंड का राज्य स्थापना दिवस है। इस मौके पर कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। पर्यटन विभाग की तरफ से भी कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान साइकिल रैली, हॉल बलून और फोटो शो प्रदर्शन मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगी।