किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस का हल्ला बोल। Uttarakhand News
ABP Ganga | 01 Sep 2020 10:09 AM (IST)

2022 का चुनाव नजदीक आ रहा है तो कांग्रेस किसानों की हमदर्द बनने लगी है। देहरादून में कांग्रेस ने किसानों की समस्याओं को लेकर धरना प्रर्दशन और उपवास भी रखा। कांग्रेस का कहना है कि किसानों को अब तक गन्ने का पूरा भुगतान नहीं मिला है। साथ ही कर्ज की वजह से कई किसानों ने जान दी है जिन्हें सरकार ने कोई मुआवाजा नहीं दिया है। सत्ता में आने से पहले भाजपा ने किसानों की कर्ज माफी की बात कही थी, मगर सत्ता में आने के बाद भाजपा ने किसानों को भुला दिया है।
#UttarakhandCongress #HarishRawat
#UttarakhandCongress #HarishRawat