'Uttarakhand के लोगों का सिर झुकाने का काम कर रहे हैं Tirath Singh Rawat'
ABP Ganga | 22 Mar 2021 03:15 PM (IST)

उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहना है कि सल्ट विधानसभा उपचुनाव के लिए हमारी तैयारी चल रही है. हमारे संगठन महामंत्री जैसे ही दिल्ली आते हैं. नामों पर चर्चा कर ऐलान कर दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता ने बीजेपी के 4 वर्षों के कार्यकाल को देखा है और सीएम भी बदलते हुए देखा है. आज बीजेपी के कामकाज से उत्तराखंड की जनता त्रस्त है, लिहाजा सल्ट में कांग्रेस की जीत होगी. तीरथ सिंह रावत को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के सीएम आए दिन जैसे बयान दे रहे हैं, उससे उत्तराखंड और उत्तराखंड वासियों का सिर शर्म से झुक रहा है.