Uttarakhand Cabinet Meet: विश्वविद्यालय टॉपरों का होगा सम्मान
ABP Ganga | 19 Nov 2020 09:33 AM (IST)

उत्तराखंड बोर्ड के मेधावियों की तर्ज पर अब उच्च शिक्षा में स्नातक व स्नातकोत्तर स्तर पर विश्वविद्यालय टॉपरों का सम्मान सरकार करेगी। कला, विज्ञान और वाणिज्य, तीनों संकायों के टॉपरों के लिए पुरस्कार राशि तय की गई है। त्रिवेंद्र सिंह रावत मंत्रिमंडल ने नई पहल के रूप में मुख्यमंत्री मेधावी छात्र पुरस्कार योजना पर मुहर लगाई। वहीं कोरोना वायरस संक्रमण में तेजी को देखते हुए प्रदेश में डिग्री कॉलेज और तकनीकी शिक्षण संस्थानों को खोलने का फैसला अभी टाल दिया गया है।