उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा कल से होंगी शुरू
ABP News Bureau | 01 Mar 2020 03:13 PM (IST)

उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 2 मार्च से शुरु होने जा रही हैं... इसके लिए परिषद ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। यह परीक्षायें 25 मार्च तक चलेगी... इस बार इन परीक्षाओं में करीब 2 लाख 72 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे... इन परीक्षाओं के लिए प्रदेश भर में 1324 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं.... जिनमें से 225 संवेदनशील और 27 केन्द्र अतिसंवेदनशील चिन्हित किये गये हैं.... बोर्ड के अधिकारियों की माने तो परीक्षाओं को नकल विहीन बनाने के लिए जिला स्तर से लेकर बोर्ड स्तर तक सचल दल गठित किये गये हैं... इन परीक्षाओं में परीक्षार्थी और परीक्षा कार्य में लगे सभी कार्मिकों को मोबाइल या किसी भी इलेक्ट्रॉनिक सामान को परीक्षा केन्द्र में ले जाने की अनुमति नहीं होगी...