23 सितंबर से उत्तराखंड विधानसभा सत्र, सभी विधायकों का होगा कोविड टेस्ट। Uttarakhand Assembly
ABP Ganga | 12 Sep 2020 11:07 AM (IST)

23 सितंबर से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र को लेकर तैयारियां आखिरी दौर में हैं। सत्र की तैयारियों को लेकर विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद्र अग्रवाल ने सभी अधिकारियों के साथ बैठक की। विधानसभा अध्यक्ष ने सत्र की तैयारियों को लेकर सभी पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही कोरोना महामारी की वजह से इस बार सत्र में खास हिदायतें बरती जाएंगी. विधानसभा सत्र के दौरान बहुत कम लोगों की आवाजाही होगी, और सत्र से पहले विधायकों को भी कोरोना टेस्ट कराना होगा और कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही विधायको को सत्र में जाने की परमिशन होगी।
#Coronavirus #UttarakhandNews
#Coronavirus #UttarakhandNews