मानसून सत्र से पहले सभी विधायकों का होगा कोरोना टेस्ट। Uttarakhand Assembly
ABP Ganga | 21 Sep 2020 12:54 PM (IST)

उत्तराखंड विधानसभा सत्र से पहले विधायकों के आज कोरोना टेस्ट होंगे. आगामी विधानसभा मानसून सत्र पर कोरोना संक्रमण का साया है. विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल और नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदेश के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद सत्र पर कोरोना का साया है. जिस विधायक की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव होगी वो ही सत्र में हिस्सा ले पाएंगे.