यूपी: अब स्वतंत्रता दिवस पर लोग कर सकेंगे राजभवन का दीदार
ABP News Bureau | 12 Aug 2019 10:03 AM (IST)

यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आम लोगों के लिए राजभवन को खोलने के आदेश दे दिए हैं। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 13 से 18 अगस्त तक राजभवन खोलने के निर्देश दिए हैं। 15 अगस्त के दिन राजभवन शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक खुला रहेगा। वहीं, 13 अगस्त से 18 अगस्त तक शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक राजभवन खुला रहेगा।यानी अब आम लोग भी राजभवन का दीदार कर सकेंगे।