Uttar Pradesh Mainpuri : एसपी के बाद डीएम पर गिरी गाज
nancyb | 03 Dec 2019 10:17 AM (IST)

मैनपुरी नवोदय विद्यालय की छात्रा की मौत के मामले में जांच और कार्रवाई को लेकर लापरवाह बने रहे आला अधिकारी सरकार के निशाने पर आ गए हैं। नाराज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक अजय शंकर राय तो रविवार को ही हटा दिए गए थे, सोमवार को जिलाधिकारी प्रमोद कुमार उपाध्याय का भी तबादला कर दिया गया। अब महेंद्र बहादुर सिंह को डीएम बनाया गया है।