Uttar Pradesh Corona Update: प्रदेश में अब तक 165 लोगों की मौत | ABP Ganga
ABP News Bureau | 25 May 2020 05:51 PM (IST)

कोरोना पर उत्तर प्रदेश सरकार ने आज प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में कोरोना से अब तक 165 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, सर्विलांस टीम लगातार संदिग्धों पर नजर रखे हुए है। फिलहाल, 11920 इलाकों में सर्वेक्षण का काम पूरा हो चुका है। वहीं, 34935 लोगों को आरोग्य सेतू एप के जरिए अलर्ट भेजा जा चुका है।