Uttar Pradesh Corona Update: 'अब तक 21 लाख प्रवासी यूपी पहुंच चुके हैं' | ABP Ganga
ABP News Bureau | 23 May 2020 06:42 PM (IST)

कोरोना पर उत्तर प्रदेश सरकार ने आज प्रेसवार्ता में जानकारी दी कि पिछले 24 घंटे में 214 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 2332 एक्टिव केस हो गए हैं। अभी तक 152 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा यूपी में अभी तक 21 लाख प्रवासी मजदूर पहुंच चुके हैं।