UP Corona Lockdown Update: मंदिरों, धर्मस्थलों पर सैनिटाइजर की व्यवस्था होगी | ABP Ganga
ABP News Bureau | 06 Jun 2020 06:41 PM (IST)

उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से आयोजित प्रेसवार्ता में आज बताया गया कि धीरे-धीरे धार्मिक स्थलों को खोलने की तैयारी की जा रही है। सरकार के मुताबिक अब तक प्रदेश में कोरोना से 268 लोगों की मौत हो चुकी है। पुलिस लगातार बाजारों में पेट्रोलिंग कर रही है। उन्होंने कहा कि जब तक आवश्यक ना हो घर से बाहर न निकलें और कोविड 19 के प्रोटोकॉल का पालन करें। धार्मिक स्थलों को खोले जाने को लेकर सरकार ने बताया कि यहां सैनिटाइजर की व्यवस्था होगी।