UP Corona Update: जिसके पास राशन कार्ड नहीं है, उनको 1 हजार रुपये की मदद | ABP Ganga
ABP News Bureau | 30 May 2020 06:00 PM (IST)

कोरोना पर उत्तर प्रदेश सरकार ने आज प्रेसवार्ता में जानकारी दी कि फिलहाल आइसोलेशन वार्ड में 2936 लोगों का इलाज जारी है। वहीं, संदिग्ध लोगों की लगातार टेस्टिंग की जा रही है। इसके अलावा आरोग्य सेतू एप से अलर्ट भेजे जा रहे हैं। इसके अलावा जिनके पास राशन कार्ड नहीं हैं, उनको 1 हजार रुपये की मदद दी जाएगी।